दक्षिण रेलवे के चेन्नई डिवीज़न ने प्लैटफॉर्म टिकट का किराया ₹10 से बढ़ाकर ₹20 किया
फेस्टिवल सीज़न के बीच भीड़ कम करने के लिए दक्षिण रेलवे के चेन्नई डिवीज़न ने प्लैटफॉर्म टिकट के दाम ₹10 से बढ़ाकर ₹20 कर दिए हैं। नया रेट 1 अक्टूबर 2022 से 31 जनवरी 2023 तक लागू रहेगा। बढ़ी हुई कीमतें डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल, चेन्नई एगमोर, काटपाड़ी, तांबरम, अरक्कोनम, चैंगलपट्टू, अवाडी और तिरुवल्लूर रेलवे स्टेशन पर लागू होंगी।