दतिया में BJP की हार के बाद CM मोहन यादव ने दी प्रतिक्रिया, बोले- जनता का निर्णय सिर माथे पर

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दतिया विधानसभा उप-चुनाव में बीजेपी की हार के बाद अपने पहले बयान में कहा, "पिछले विधानसभा चुनाव से हमने 1700 वोट ज्यादा पाए हैं।" उन्होंने कहा, "जनता ने जो निर्णय किया उसे शिरोधार्य करते हैं और उम्मीद करते हैं कि आने वाले समय में हम और अधिक ताकत के साथ लड़ेंगे और जीतेंगे।"

Load More