हॉट-डेस्किंग एक फ्लेक्सिबल वर्कप्लेस सिस्टम है जिसमें कर्मचारियों को डेस्क असाइन नहीं होती है और उन्हें ज़रूरत पड़ने पर उसे रिज़र्व करना पड़ता है। कोविड-19 महामारी के बाद रिमोट वर्किंग बढ़ने पर यह ज़्यादा प्रचलित हो गई। पहले 'हॉट-डेस्किंग भविष्य है' कहने वाले एमेज़ॉन के सीईओ ऐंडी जेस्सी ने कर्मचारियों से हफ्ते में 5 दिन दफ्तर आने को कहा है।