दफ्तर से 1 मिनट पहले निकलने पर कर्मचारी को मिला नोटिस, नियोक्ता की हुई आलोचना
एक कर्मचारी के कई बार तय समय से 1 मिनट पहले दफ्तर से निकलने पर नियोक्ता द्वारा नोटिस दिए जाने से जुड़ा एक रेडिट पोस्ट सामने आने के बाद ऑनलाइन बहस छिड़ गई है। कई लोगों ने इसे लेकर संतुलित दृष्टिकोण पर बात की है। एक शख्स ने कहा, "इस तरह की नीति के कारण...मुझे नौकरी से...निकाल दिया गया था।"