पहले 3 बच्चों को दिया धक्का फिर खुद कुएं में कूदी मां, एमपी में महिला ने उठाया खौफनाक कदम
मध्य प्रदेश में दमोह के जमुनिया गांव में 28 वर्षीय मंजू ने मंगलवार तड़के अपने तीन बच्चों को कुएं में धकेल दिया और फिर खुद भी कुएं में छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने चारों को बाहर निकाला लेकिन महिला और दो बच्चों की मौत हो गई। 5 वर्षीय बच्ची आरुषि बच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।