दरारें पुल पर नहीं बल्कि अप्रोच रोड पर हैं: अटल सेतु प्रोजेक्ट के एक अधिकारी
भारत के सबसे लंबे समुद्री पुल अटल सेतु (मुंबई) में दरारें आने की खबरों पर प्रोजेक्ट के अधिकारी कैलाश गनात्रा ने कहा है, "ये दरारें पुल पर नहीं बल्कि एमटीएचएल को उल्वे से मुंबई की ओर जोड़ने वाली अप्रोच रोड पर हैं।" उन्होंने कहा, "फुटपाथ में छोटी-छोटी दरारे हैं। 24 घंटे के भीतर ही मरम्मत का काम पूरा हो जाएगा।"