दरभंगा एयरपोर्ट पर पायलट ने कॉकपिट से बनाया वीडियो, रनवे पर पेशाब करता दिखा बुज़ुर्ग
बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट के रनवे पर एक बुज़ुर्ग के खुले में पेशाब करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो वहां मौजूद प्लेन में बैठे पायलट ने कॉकपिट से बनाया है। इस वीडियो पर एक यूज़र ने लिखा, "जहां सोच वहीं शौचालय।" दूसरे यूज़र ने लिखा, "बाबा की उम्र हो गई है।"