दरभंगा में मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने दुकानदार से बहस के बाद दुकानों व गाड़ियों में लगाई आग
दरभंगा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (बिहार) के छात्रों ने शुक्रवार की रात एक स्थानीय दुकान के कर्मचारी से बहस के बाद 4 दुकानों, 2 कार व 1 बाइक में आग लगा दी। स्थानीय लोगों और छात्रों के बीच हुए झड़प में 12 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी मेडिकल छात्रों की पहचान की जा रही है।