दरभंगा से नई दिल्ली जा रही बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में लगी आग, मची अफरातफरी

दरभंगा से शनिवार को नई दिल्ली रवाना हुई बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में हायाघाट और थलवारा स्टेशन के बीच एक बोगी में आग लग गई जिसके बाद यात्रियों में अफरातफरी मच गई। समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम आलोक अग्रवाल ने बताया कि एस2 में ब्रेक बाइंडिंग की वजह से धुंआ निकला था और इस पर तुरंत काबू पा लिया गया।

Load More