दरभंगा-दिल्ली फ्लाइट में बम होने की धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने बताया है कि स्पाइसजेट की दरभंगा-दिल्ली फ्लाइट में बम होने की धमकी देने वाले शख्स को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी दरभंगा एयरपोर्ट पर देर से पहुंचा था और उसने फ्लाइट लेट कराने के इरादे से फर्ज़ी कॉल किया था। गौरतलब है, धमकी के बाद दिल्ली एयरपोर्ट को हाई अलर्ट पर रखा गया था।