दरभंगा-दिल्ली फ्लाइट में बम होने की धमकी मिलने के बाद हाई अलर्ट पर रखा गया दिल्ली एयरपोर्ट

स्पाइसजेट की दरभंगा-दिल्ली फ्लाइट में बम होने की धमकी मिलने के बाद दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनैशनल एयरपोर्ट को हाई अलर्ट पर रखा गया है। हालांकि, जांच में बम की धमकी वाली कॉल झूठी निकली। दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद उसे आइसोलेटेड जगह पर ले जाया गया और यात्रियों को सुरक्षित रूप से उतार दिया गया।

Load More