दरवाज़ा ना खुलने पर ट्रेन की खिड़कियों की रॉड उखाड़े जाने के मामले का रेलवे ने लिया संज्ञान

उत्तर प्रदेश में मनकापुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का दरवाज़ा ना खोले जाने पर यात्रियों द्वारा ट्रेन के शीशे तोड़े जाने और खिड़की की रॉड उखाड़े जाने के मामले का रेलवे ने संज्ञान लिया है। रेलवे ने लिखा, "उक्त प्रकरण को संज्ञान में लेकर जीआरपी थाना प्रभारी मनकापुर/बस्ती को जांच और आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।"

Load More