दर्शकों के शोर के चलते साइमन डूल को न सुन पाने पर धोनी ने बढ़ाई स्पीकर की आवाज़
सीएसके के कप्तान एम.एस. धोनी ने चेपॉक में केकेआर के खिलाफ हार के बाद दर्शकों के शोर के चलते साइमन डूल की आवाज़ न सुन पाने पर स्पीकर की आवाज़ बढ़ा दी। वायरल हुए वीडियो में धोनी इंटरव्यू के दौरान नीचे झुककर स्पीकर की आवाज़ बढ़ाते दिखे। गौरतलब है, इस साल चेन्नई में सीएसके का यह आखिरी लीग मैच था।