दर्शकों ने लगाए 'कोहली को बॉलिंग दो' के नारे, विराट की प्रतिक्रिया हुई वायरल

आईपीएल 2024 में गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आरसीबी के खिलाफ मुंबई इंडियंस (एमआई) की पारी के दौरान दर्शकों ने 'कोहली को बॉलिंग दो' के नारे लगाए। इन नारों को लेकर विराट कोहली की प्रतिक्रिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कोहली 'मुझे बख्श दो' कहने के अंदाज़ में अपने कान पकड़ते नज़र आए।

Load More