दर्शकों ने सिडनी में मुझे ब्लैक मंकी कहा; अंपायर से बोले थे रहाणे- इन्हें बाहर निकालो: सिराज

पेसर मोहम्मद सिराज ने 2021 में सिडनी में कुछ दर्शकों द्वारा उन पर नस्लीय टिप्पणी किए जाने को याद करते हुए कहा कि दर्शकों ने उन्हें 'ब्लैक मंकी' कहा था। उन्होंने कहा, "अंपायरों ने कहा कि मामला सुलझने तक हम मैदान छोड़कर जा सकते हैं...तब अज्जू भाई (अजिंक्य रहाणे) ने कहा, 'हम मैदान क्यों छोड़ें?...निकालना है तो...उन्हें (दर्शक) बाहर निकालो'।"

Load More