दलाई लामा अपने जन्मदिन पर कर सकते हैं उत्तराधिकारी का एलान: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के मंत्रियों ने कहा है कि तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा अपने जन्मदिन पर उत्तराधिकारी की घोषणा कर सकते हैं। दरअसल, 6 जुलाई को दलाई लामा का जन्मदिन है और वह 90 साल के हो जाएंगे। तिब्बती सरकार के स्पीकर खेनपो सोनम के मुताबिक, दलाई लामा का उत्तराधिकारी चीन के बाहर आज़ाद दुनिया का होगा।