दलाई लामा से अमेरिकी सांसदों की मुलाकात पर चीन ने जताई आपत्ति

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा से पूर्व अमेरिकी हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी व अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात पर चीन ने आपत्ति जताई है। वॉशिंगटन में चीनी दूतावास में प्रवक्ता लियू पेंगयू ने कहा, "चीन किसी भी देश में दलाई लामा की तरफ से चलाए जाने वाले चीन विरोधी अलगाववादी गतिविधियों का मज़बूती से विरोध करता है।"

Load More