दलीप ट्रॉफी 2024-25 के दूसरे चरण के लिए टीमों का हुआ एलान
दलीप ट्रॉफी 2024-25 के दूसरे चरण के लिए टीमों की घोषणा की गई है। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ में चुने जाने के कारण शुभमन गिल, केएल राहुल, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव, आकाशदीप, ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल व अक्षर पटेल दलीप ट्रॉफी में नहीं खेलेंगे। रिंकू सिंह, प्रथम सिंह, अक्षय वाडकर, एसके रशीद, निशांत सिंधु टूर्नामेंट में शामिल हुए हैं।