दलीप ट्रॉफी के पहले मैच से बाहर हो सकते हैं इशान किशन: रिपोर्ट

'क्रिकबज़' की रिपोर्ट के अनुसार, विकेटकीपर-बल्लेबाज़ इशान किशन आगामी दलीप ट्रॉफी के पहले मैच से बाहर हो सकते हैं। रिपोर्ट है कि इशान चोटिल हो गए हैं और उनकी जगह विकेटकीपर-बल्लेबाज़ संजू सैमसन इस टूर्नामेंट में खेलते हुए नज़र आ सकते हैं। गौरतलब है कि संजू को पहले किसी भी टीम में शामिल नहीं किया गया था।

Load More