दलीप ट्रॉफी में इंडिया बी के लिए खेलते हुए सरफराज़ खान के भाई मुशीर ने जड़ा शतक
दलीप ट्रॉफी 2024 में इंडिया-ए और इंडिया-बी के मुकाबले में पहले दिन इंडिया-बी के खिलाड़ी सरफराज़ खान के भाई व बल्लेबाज़ मुशीर खान ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए शतक लगाया है। यह टूर्नामेंट का पहला शतक है और मुशीर के फर्स्ट क्लास करियर का तीसरा शतक है। मुशीर ने 205 गेदों में 10 चौके और 2 छक्के लगाकर शतक जड़ा।