दलीप ट्रॉफी में इंडिया-बी टीम में शामिल होंगे रिंकू सिंह: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय बल्लेबाज़ रिंकू सिंह मौजूदा दलीप ट्रॉफी 2024 टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले हैं। रिंकू उत्तर प्रदेश टी-20 लीग में मेरठ मावेरिक्स की कप्तानी कर रहे थे लेकिन अब वह टीम से बाहर होकर इंडिया बी में शामिल हो जाएंगे। रिंकू ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, "मेरा काम कड़ी मेहनत करना है...और मैं बेहद खुश हूं।"