दलीप ट्रॉफी से बाहर होने पर इशान किशन ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट
विकेटकीपर-बल्लेबाज़ इशान किशन ने दलीप ट्रॉफी के पहले दौर से बाहर होने के बाद इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। इशान ने पोस्ट में लिखा है, "क्या यह आसान होगा? नहीं। क्या यह काम के लायक होगा? बिल्कुल।" बुची बाबू टूर्नामेंट में चोटिल होने के कारण इशान दलीप ट्रॉफी में नहीं खेल पा रहे हैं।