दलेर मेहंदी के समर्थन में उतरे कपिल शर्मा, कहा- हम नहीं जानते कौन किस दौर से गुज़र रहा है
गायक मीका सिंह के बाद अभिनेता-कॉमेडियन कपिल शर्मा ने पंजाबी गायक दलेर मेहंदी का बचाव किया है। कपिल ने कहा, "पाजी की सीरियस सर्जरी हुई है। हमें थोड़ा दरियादिल होना चाहिए। हम नहीं जानते कि कौन किस दौर से गुज़र रहा है।" उत्तराखंड के एक मंत्री नशे में होने का दावा कर मंच पर ही मेहंदी पर भड़क गए थे।