दलाई लामा की बोधगया में जासूसी करने की आरोपी चीनी महिला का स्केच किया गया जारी
बिहार पुलिस ने बोधगया में बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा की जासूसी करने की आरोपी चीनी महिला का स्केच जारी किया है। पुलिस ने महिला के चीनी जासूस होने की आशंका जताते हुए बताया, "हमें बीते 2 साल से इनपुट मिल रहे थे। तलाशी अभियान जारी है। अभी चीनी महिला की लोकेशन का पता नहीं चल पाया है।"