सीआरपीएफ कॉन्स्टेबल ने घुड़चढ़ी से पहले मांगी सुरक्षा, पुलिसबल की मौजूदगी में निकली बारात
सीआरपीएफ में कॉन्स्टेबल के रूप में तैनात बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) के दलित युवक गौरव ने अपनी घुड़चढ़ी से पहले शनिवार को पुलिस से सुरक्षा मांगी। युवक ने बताया, "गांव में जिस तरह से चीज़ें चल रही हैं तो जो काम शांतिपूर्वक हो जाए वो अच्छा है।" वहीं, रविवार को भारी पुलिसबल की मौजूदगी में गौरव की बारात निकली।