दलित, पिछड़ों और आदिवासियों का आरक्षण मुसलमानों को देना चाहती थी कांग्रेस: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को टोंक (राजस्थान) में जनसभा के दौरान कांग्रेस पर दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों के आरक्षण को मुसलमानों को देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश में दलितों, पिछड़ों व आदिवासियों का आरक्षण ना खत्म होगा और ना ही उसे धर्म के नाम पर बांटने दिया जाएगा। बकौल प्रधानमंत्री, वह संविधान के प्रति समर्पित हैं।