दलित महिला द्वारा पानी पीने के बाद कर्नाटक में गोमूत्र से किया गया टैंक का 'शुद्धिकरण'
कर्नाटक के चामराजनगर में एक दलित महिला द्वारा टैंक से पानी पीने के बाद एक शख्स ने कथित तौर पर गोमूत्र से टैंक का ‘शुद्धिकरण’ किया। मामले में आरोपी के खिलाफ एससी/एसटी ऐक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। घटना के बाद प्रशासन ने अपने सामने 20 दलितों को वहां अलग-अलग टैंकों से पानी पीने को कहा।