दवा और थेरेपी की जगह सही डाइट और एक्सरसाइज़ से दूर हो सकता है डिप्रेशन: रिसर्च
ऑस्ट्रेलिया की डीकिन यूनिवर्सिटी के फूड ऐंड मूड सेंटर के एक रिसर्च के मुताबिक, डिप्रेशन वाले किसी व्यक्ति की लाइफस्टाइल में बदलाव कर उसे डिप्रेशन से दूर रखा जा सकता है। शोध के दौरान डिप्रेशन वाले 182 लोगों ने 8 सप्ताह तक निर्देशों के अनुसार संतुलित आहार लिया और वर्कआउट किया। इससे लोगों को डिप्रेशन दूर करने में मदद मिली।