दवा तो ठीक लेकिन इसके साथ क्यों लगाया जाता है दारू? शराब से नहीं है कोई लिंक
हिंदी भाषा विशेषज्ञ सुरेश पंत ने एक पोस्ट में बताया है कि 'दवा-दारू' शब्द युग्म में दारू का अर्थ शराब से नहीं होता है। उन्होंने बताया, "फारसी से आए दारू शब्द का मूल अर्थ दवा, औषध या चिकित्सा है और दवा दारू दोनों परस्पर पर्यायों का शब्दयुग्म बनाते हैं। ईरान में आज भी फार्मेसी को दारूखाना कहा जाता है।"