दवा विक्रेताओं ने सरकार से की अपील, कहा- दवाओं को GST के 5% स्लैब में लाया जाए

ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स-ड्रगिस्ट असोसिएशन ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर सभी दवाइयों, सप्लीमेंट्स, प्रोबायोटिक्स, बेबी फूड को जीएसटी के 5% स्लैब में लाने की अपील की है। असोसिएशन ने लाइफ सेविंग ड्रग्स को जीएसटी से पूरी तरह छूट देने की मांग की है। अभी दवाओं पर 12%, सप्लीमेंट्स पर 18%, लाइफ सेविंग ड्रग्स पर 5% जीएसटी लगता है।

Load More