दवाओं पर 700% व मेडिकल सामानों पर 1000% मार्जिन; सरकार ने माना- आम लोगों से हो रही लूट
केंद्र ने SC में माना है कि अस्पतालों में कुछ दवाएं 700%+ और मेडिकल सामान 1,000% तक मार्जिन पर बेचे जा रहे और अस्पताल अधिक मार्जिन वाली दवाएं मरीज़ों को MRP पर बेचते हैं। सरकार ने इसे गलत बताते हुए कहा कि समस्या से निपटने के लिए संबंधित पक्षों से बातचीत कर उचित कदम उठाने पर विचार हो रहा है।