दवा कंपनी ने बिना अनुमति के विज्ञापन में सचिन के नाम व फोटो का किया इस्तेमाल, दर्ज हुआ केस
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की अनुमति के बिना एक दवा कंपनी द्वारा अपने मेडिकल प्रोडक्ट के विज्ञापन में उनके नाम, फोटो और आवाज़ का इस्तेमाल किए जाने को लेकर मुंबई (महाराष्ट्र) पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। सचिन ने ट्वीट करते हुए लिखा, "भरोसेमंद उत्पादों तक पहुंच आवश्यक है। आइए एक सुरक्षित ऑनलाइन वातावरण बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।"