राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने दी देशवासियों को दशहरे की शुभकामनाएं
विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति ने कहा, "यह भगवान श्रीराम की रावण पर विजय का प्रतीक है...अधर्म व अन्याय पर धर्म और न्याय की जीत का उत्सव है।" प्रधानमंत्री ने कहा, "यह पर्व हर किसी के संकल्प को नई शक्ति दे...सभी का जीवन सुख-सौभाग्य और सफलता से समृद्ध हो...यही कामना है।"