दशहरा पर्व को लेकर दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइज़री

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दशहरा पर्व के मद्देनज़र ट्रैफिक एडवाइज़री जारी की है। जारी एडवाइज़री के अनुसार, दशहरा पर पूर्वी दिल्ली में पैदल यात्रियों व वाहनों की भारी आवाजाही की संभावना है जिसके चलते शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक NH-24, रोड नंबर 57, रोड नंबर 57A, रोड नंबर 56 और विकास मार्ग पर यातायात प्रभावित रहेगा।

Load More