दशहरा पर शस्त्र पूजा के समय यूपी में महिला पार्षद के ससुर की बंदूक से चली गोली, हुईं घायल
गाज़ियाबाद (यूपी) में शनिवार को घर में अचानक गोली चलने से शशि गौतम नामक महिला पार्षद घायल हो गईं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शशि के पति के मुताबिक, दशहरा पर शस्त्र पूजा के लिए उनके पिता की लाइसेंसी डबल बैरल गन निकाली गई थी जिसे वापस रखते समय अचानक गोली चल गई।