दस्तावेज़ दिखाए जाने पर सत्येंद्र जैन ने कहा- कोविड-19 के कारण याददाश्त चली गई: ईडी
ईडी ने दिल्ली की अदालत को बताया है कि मनी लॉन्डरिंग मामले में दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन को पूछताछ के दौरान जब दस्तावेज़ दिखाए गए तो उन्होंने कहा कि उन्हें कोविड-19 हुआ था जिसके कारण उनकी याददाश्त चली गई। 30 मई को गिरफ्तार हुए जैन फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। 18 जून को उनकी ज़मानत याचिका पर फैसला होगा।