दहेज के लिए पत्नी व बेटियों की हत्या कर तेज़ाब डालने वाले यूपी के शख्स को हुई उम्रकैद
नोएडा (यूपी) की एक अदालत ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर 13-वर्ष पहले पत्नी व 2 बेटियों की गला दबाकर हत्या करने और शवों पर तेज़ाब डालने के दोषी शख्स को उम्रकैद की सज़ा सुनाई और ₹55,000 का जुर्माना लगाया है। कोर्ट ने दोषी के माता-पिता व 2 भाइयों को भी 2-2 वर्ष जेल की सज़ा सुनाई है।