दहेज में ₹5000 देने की मांग पूरी नहीं होने पर पति ने की 22 वर्षीय नवविवाहिता की हत्या
यूपी के बिजनौर ज़िले में कथित तौर पर दहेज में ₹5000 देने की मांग पूरी ना करने के कारण शोएब नामक 25-वर्षीय शख्स ने अपनी 22-वर्षीय नव विवाहिता पत्नी की हत्या कर दी। यह घटना सोमवार रात की है। एडिशनल एसपी धरम सिंह ने बताया, "मृत महिला के परिवार ने 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।"