दहेज में खूब सारा सोना व कार, फिर भी परेशान कर रहे थे ससुराल वाले; TN में युवती ने की खुदकुशी
तिरुप्पुर (तमिलनाडु) में 27-वर्षीय नवविवाहिता रिधन्या ने दहेज उत्पीड़न के चलते सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली है। रिधन्या ने इससे पहले पिता से वॉइस मेसेज में कहा, "मैं मानसिक प्रताड़ना सहन नहीं कर पा रही...ज़िंदगी भर आप पर बोझ नहीं बनना चाहती।" पिता ने दहेज में 100 गोल्ड सोवरेन (800 ग्राम) और ₹70 लाख की कार दी थी।