दहेज में मिल रहे ₹11 लाख कैश लौटाकर हरियाणा में दूल्हे ने शगुन में लिया केवल ₹1
हरियाणा के रेवाड़ी में बीते दिनों एक दूल्हे ने दहेज में मिले ₹11 लाख कैश को लौटा दिया और शगुन के रूप में केवल ₹1 लिया। दरअसल, शादी से पहले बुधवार को आयोजित लग्न समारोह में दुल्हन के परिवारवालों ने दूल्हे का तिलक कर ₹11 लाख दिए थे। दूल्हे के पिता ने बताया कि उनका बेटा एक समाजसेवी है।