दहेज को लेकर राजस्थान में पति ने पत्नी का रिश्तेदारों से करवाया गैंगरेप, बनाया वीडियो
राजस्थान के एक व्यक्ति ने दहेज में ₹1.5 लाख न मिलने को लेकर अपनी पत्नी का रिश्तेदारों से कथित तौर पर गैंगरेप करवा दिया। पीड़िता के मुताबिक, शख्स ने इसका वीडियो बनाकर उसे ऑनलाइन अपलोड कर दिया। शख्स ने पत्नी से कहा था, "तुम्हारे घरवालों ने मुझे दहेज नहीं दिया...लेकिन अब मैं इस वीडियो को...यूट्यूब पर डालकर...उतने पैसे कमा लूंगा।"