दांत साफ कर रहे 14 वर्षीय लड़के के सिर पर पुद्दुचेरी में भाई ने मारा हाथ, गले में फंस गया टूथब्रश
पुद्दुचेरी के एक सरकारी अस्पताल में सर्जरी कर 14-वर्षीय लड़के के गले से टूथब्रश निकाला गया है। दांत साफ करते समय लड़के के भाई ने खेल-खेल में उसके सिर पर पीछे से हाथ मारा था जिससे टूथब्रश का सिरा उसके गले में फंस गया। अस्पताल के डीन के मुताबिक, तुरंत सर्जरी न की जाती तो उसकी जान जा सकती थी।