दाऊद इब्राहिम का रिश्तेदार था यूपी में वैवाहिक कार्यक्रम में मारा गया शख्स: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) में बुधवार को एक वैवाहिक कार्यक्रम में निहाल नामक जिस शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी वह दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर का बहनोई था। बकौल रिपोर्ट्स, वह जलालाबाद के चेयरमैन शकील खान का साला भी था। शकील के भाई कामिल पर निहाल को गोली मारने का आरोप है।