दाऊद के भाई इकबाल कासकर को जबरन वसूली के मामले में महाराष्ट्र के कोर्ट ने किया बरी
महाराष्ट्र के ठाणे की एक विशेष अदालत ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को जबरन वसूली के एक मामले में बरी कर दिया है। कोर्ट के न्यायाधीश अमित एम शेटे ने कहा कि अभियोजन पक्ष कासकर के खिलाफ आरोपों को साबित करने में विफल रहा जिसके चलते आरोपी को संदेह का लाभ दिया गया।