भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने आज यानी 16 मई को सरेनी में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि आपके यहां बीजेपी उम्मीदवार हैं जिनका काम है सिर्फ जनता को प्रताड़ित करना, कोटेदारों और प्रधानों को डराना धमकाना, जमीनें हड़पना, आतंक फैलाना है.