दानुष्का ने कंडोम पहनने से मना कर दिया था, पीड़िता का 3 बार गला घोंटा था: पुलिस फैक्टशीट
ऑस्ट्रेलिया की एक स्थानीय अदालत में दायर की गई पुलिस फैक्टशीट के मुताबिक, सिडनी में महिला का रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए श्रीलंका के क्रिकेटर दानुष्का गुणातिलका पीड़िता से टिंडर के ज़रिए मिले थे। गुणातिलका ने कथित तौर पर कंडोम पहनने से मना कर दिया था और पीड़िता का 3 बार गला भी घोंटा था।