दारुल उलूम देवबंद ने 'गज़वा-ए-हिंद' पर दिया फतवा, एनसीपीसीआर ने की कार्रवाई की मांग
सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) स्थित दारुल उलूम देवबंद द्वारा 'गज़वा-ए-हिंद' को लेकर फतवा जारी किए जाने के बाद राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने मामले में डीएम और एसएसपी से कार्रवाई करने की मांग की है। एनसीपीसीआर के चेयरमैन प्रियंक कानूनगो ने कहा, "भारत, पाकिस्तान या बांग्लादेश के बच्चों के दिमाग में भारत के खिलाफ नफरत पैदा करना राष्ट्रद्रोह है।"