दालों के छिलके और इथाइल अल्कोहल की जीएसटी दरों में की गई कटौती
जीएसटी काउंसिल की शनिवार को हुई 48वीं बैठक में दालों के छिलके पर जीएसटी शून्य करने का फैसला किया गया। अब तक दालों के छिलके पर 5% की दर से जीएसटी लगता था। वहीं, मोटर स्पिरिट (पेट्रोल) के साथ मिश्रण के लिए रिफाइनरियों को आपूर्ति की गई इथाइल अल्कोहल पर जीएसटी की दर 18% से घटाकर 5% की गई है।