राज्य में पुलिसकर्मियों के रिटायरमेंट की उम्र 50 किए जाने की खबरें गलत हैं: यूपी पुलिस
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दावा किया है कि उत्तर प्रदेश में पुलिसकर्मियों के रिटायरमेंट की उम्र 60 से घटाकर 50 कर दी गई है। इस पर यूपी पुलिस ने कहा, "पुलिसकर्मियों की सेवानिवृत्ति की उम्र 60 वर्ष से घटाकर 50 वर्ष किए जाने की खबर पूर्णतया भ्रामक है। कृपया बिना सत्यापन के भ्रामक पोस्ट कर अफवाह न फैलाएं।"