दिखावा नहीं काम करे दिल्ली सरकार: बढ़ते वायु प्रदूषण पर एलजी वीके सक्सेना
प्रदूषण की बढ़ती समस्या को देखते हुए दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने दिल्ली सरकार पर काम के बजाय दिखावा करने का आरोप लगाया और राजनीति छोड़कर काम करने की नसीहत दी है। उन्होंने 'रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ' व 'ऑड-ईवन' जैसे अभियानों को प्रोपेगैंडा की राजनीति करार दिया और कहा कि इन्हें ज़रूरत से ज़्यादा तवज्जोह दी गई है।